enewsmp.com
Home खेल 162 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड टूटा

162 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली और शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीसरे विकेट के लिए भारतीय साझेदारी का नया कीर्तिमान बनाया। इन्होंने सचिन तेंडुलकर और विनोद कांबली के 162 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

भारत का दूसरा विकेट 28 रनों पर गिरा था। इसके बाद जैसे ही पारी के 54वें ओवर में रंगना हैरथ की गेंद पर धवन ने 2 रन लिए और भारत का स्कोर 192 तक पहुंचा, धवन व कोहली की साझेदारी के 164 रन पूरे हो गए। वैसे धवन और कोहली ने कुल 227 रनों की भागीदारी की। यह साझेदारी तब टूटी जब थारिंडू कौशल की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 103 रन बनाए। उस वक्त धवन 119 रन बनाकर क्रीज पर थे।

तेंडुलकर-कांबली ने 4 अगस्त 1993 को श्रीलंका में तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था। तीसरे विकेट के लिए श्रीलंका में भारत की तरफ से तीसरी बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तेंडुलकर-गांगुली के नाम दर्ज है, जब उन्होंने 24 फरवरी 1999 को 139 रन जोड़े थे।

Share:

Leave a Comment