enewsmp.com
Home कालचक्र मंगल का मूल नक्षत्र में वास, आज का दिन बनाएगा खास.........

मंगल का मूल नक्षत्र में वास, आज का दिन बनाएगा खास.........

( ईन्यूज़ एमपी ) - आज का शुभाशुभ - मंगलवार दि॰ 20.03.18 चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

आज का विशेष उपाय: अमंगल से मुक्ति हेतु हनुमान जी पर नीले फूल चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय सर्वकष्टनिवारकाय नमः ॥ इस मंगल मंत्र से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मेष - कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रेपुटेशन बिगड़ सकती है।

वृष - लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।

मिथुन - अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नेगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाजी से बचें।

कर्क - मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

सिंह - स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताशा आएगी। कर्मठता सफलता कि कुंजी है।

कन्या - आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों कि पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे। पेट सम्बंधित पीडा़ होगी।

तुला - तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। आय साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक - आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। दिन भर प्रसन्न रहेंगे। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के योग हैं।

धनु - असमंजस वश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों संग मनमुटाव होगा। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।

मकर - पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें शारीरिक चोट लगने के योग हैं। स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।

कुंभ - मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
मीन - प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे।

Share:

Leave a Comment