enewsmp.com
Home देश-दुनिया घर में 2 लाख नहीं, 2 हजार हैं, कुरान उठाकर परिवार ने खाई कसम...इतना सुनते ही डकैत गए वापस

घर में 2 लाख नहीं, 2 हजार हैं, कुरान उठाकर परिवार ने खाई कसम...इतना सुनते ही डकैत गए वापस

दरभंगा(ईन्यूज़ एमपी)- यहां के लोआमा गांव में एक घर में घुसे 17-18 डकैतों ने पैसे नहीं ढूंढ पाने पर परिवार के सदस्यों को कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलाई। दरअसल, डकैतों को घर में दो लाख नकद होने की सूचना थी, लेकिन पूरे घर की छानबीन के बाद भी उन्हें सिर्फ 2 हजार रुपए ही मिले। इससे बौखलाए डकैतों ने ससुर और बहू को सही जानकारी देने के लिए कुरान उठाकर कसम खाने को कहा। जब दोनों ने कसम खा ली, तो डकैतों ने कहा कि वे इतनी छोटी रकम के लिए डकैती नहीं करते। सूचना देने वाले ने ठगी की है। फिर वहां से चले गए।

डकैतों ने मंगलवार रात 12 बजे से 3 बजे तक लूटपाट की। भागने से पहले बदमाशों ने घर के मालिक मो. अनस को बंधक बनाकर महिलाओं से लगभग एक लाख रुपए के जेवर उतरवा लिए। अनश ने जब विरोध किया तो उसे डंडे से मारा और बायां हाथ तोड़ दिया। अनस को चाकू मारने की भी कोशिश की।

हुसैन का इकलौता बेटा विदेश में रहता है। उसने दुबई से दो लाख रुपए भेजने की बात एक दिन पहले कही थी। मगर वहां से रुपए नहीं आए। अनश हुसैन ने बताया कि यह जानकारी डकैतों किसी ने बता दी।

Share:

Leave a Comment