enewsmp.com
Home देश-दुनिया रामगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा,12 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं शाफिया जुबैर...

रामगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा,12 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं शाफिया जुबैर...

रामगढ़(ईन्यूज एमपी)- राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। उपचुनाव के लिए गुरुवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर ने भाजपा प्रत्याशी सुवंत सिंह को हराया है। शाफिया ने 12,228 वोटों से विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 83,311 वोट मिलें। भाजपा के सुवंत सिंह को 71083 वोट मिले। इसके साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या 100 हो गई है।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा था।

7 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

राज्य में 7 दिसम्बर को हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव में 99 सीट पर कांग्रेस, एक सीट पर कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 73 सीटों, बसपा ने छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तीन, माकपा और बीटीपी ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनके अलावा 13 सीटें निर्दलीयों को मिलीं।


Share:

Leave a Comment