enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश महिला गिरोह का धावा, सराफा व्यापारी को लगाया 6 लाख का चूना .....

महिला गिरोह का धावा, सराफा व्यापारी को लगाया 6 लाख का चूना .....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी)- महिलाओं की एक शातिर गैंग ने शिवपुरी के बैराड़ में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं की इस गैंग ने बैराड़ नगर के सराफा व्यापारी रमेश सोनी की दुकान से गहनों से भरा बॉक्स उड़ा दिया। व्यापारी ने बताया कि चोरी गए गहनों की कीमत 6 लाख रुपए करीब है।

बैराड़ नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रमेश सोनी की सोने-चांदी की दुकान है। करीब 1 बजे 5 महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंची। उन्होंने यहां 500 रुपए कीमत की पायजेब खरीदी। महिलाओं ने व्यापारी को सोने के कुछ और गहने दिखाने को कहा। इस पर व्यापारी रमेश सोनी ने महिलाओं को सोने की चूड़ियां, पेंडल, झुमकी भी दिखाई। इसी दौरान साथ में आईं महिलाओं ने व्यापारी को बातों में लगाकर उसका ध्यान भटकाया, इसी दौरान गिरोह की महिलाओं ने गहनों के भरा बॉक्स उड़ा दिया। बॉक्स में करीब 200 ग्राम सोने के गहने थे।

Share:

Leave a Comment