enewsmp.com
Home देश-दुनिया प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी,आज से करेंगी गंगा यात्रा की शुरुआत ....

प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी,आज से करेंगी गंगा यात्रा की शुरुआत ....

लखनऊ(ईन्यूज एमपी)- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से सोमवार को तीन दिवसीय बहुप्रतिक्षित गंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है। वह प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर सुबह करीब 10 बजे पहुंच चुकी थीं। उन्होंने गंगाजल लेकर ग्रहण किया और उसका आचमन किया।यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने गंगा आरती भी की और दीपदान भी किया।

वह मंगलवार को विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी। पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। शाम को रोड शो होगा।

बुधवार सुबह प्रियंका वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। वहां, प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी।

प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर भी जाएंगी। वे पुलवामा हमले के शहीद महेश यादव के परिजनों से भी मिलेंगी। दोपहर बाद स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।

Share:

Leave a Comment