enewsmp.com
Home देश-दुनिया BJP के 17 प्रत्याशियों के नाम तय, औपचारिक ऐलान बाकी...

BJP के 17 प्रत्याशियों के नाम तय, औपचारिक ऐलान बाकी...

पटना(ईन्यूज एमपी)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को देर रात तक दिल्ली में चली भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार की 17 सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए गए। औपचारिक ऐलान बाकी है। सूत्र बताते हैं कि इस सूची में सिर्फ दो नए चेहरों को मौका दिया गया है। पटना साहिब सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, दरभंगा सीट से गोपाल जी ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वह भी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। अररिया से प्रदीप सिंह को एक बार फिर से मौका मिला है। प्रदीप सिंह अक्टूबर 2017 में तस्लीमुद्दीन के निधन से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

बताया जाता है इस सीट के लिए पैनल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भी नाम था। लेकिन उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। बिहार में राजग के घटक दल भाजपा, जदयू और लोजपा कौन-कौन सी सीटों पर इस आम चुनाव में अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे रविवार को इसका एलान हो गया।

मालूम हो कि बिहार की 40 सीटों में बंटवारे के फॉर्मूले के तहत 17-17 सीट जदयू ,भाजपा और छह सीट लोजपा को दिए जाने का फैसला कुछ माह पहले ही हो चुका था।

सूत्रों के अनुसार ये होंगे भाजपा के उम्मीदवार

1. पश्चिमी चंपारण : डॉ. संजय जायसवाल

2. पूर्वी चंपारण : राधामोहन सिंह

3. शिवहर : रमा देवी

4. मधुबनी : अशोक यादव (पुत्र हुकुमदेव नारायण यादव)

5. मुजफ्फरपुर : अजय निषाद

6. उजियारपुर : नित्यानंद राय

7. दरभंगा : गोपाल जी ठाकुर

8. अररिया : प्रदीप सिंह

9. बेगूसराय : गिरिराज सिंह

10. महाराजगंज : जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल

11. सारण : राजीव प्रताप रूडी

12. पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद

13. पाटलिपुत्र : रामकृपाल यादव

14. आरा : राज कुमार सिंह

15. बक्सर : अश्विनी कुमार चौबे

16. सासाराम : छेदी पासवान

17. औरंगाबाद : सुशील सिंह

Share:

Leave a Comment