enewsmp.com
Home देश-दुनिया ओवरटेक की कोशिश में गई 5 की जान, 11 घायल....

ओवरटेक की कोशिश में गई 5 की जान, 11 घायल....

पटना(ईन्यूज एमपी)- जिले के बख्तियारपुर में दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। एक ऑटो और एक बाइक सवार भी इस टक्कर की चपेट में आ गया। हादसा सोमवार सुबह रानी सराय गांव के पास हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

पैदल चल रहे लोग भी आए चपेट में

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए कई लोग मजदूर हैं। वे सारनाथ एक्सप्रेस से बख्तियारपुर स्टेशन पर उतरे थे। मजदूर एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में पैदल चल रहे लोग और एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे का शिकार लोग औरंगाबाद, डेहरी ,सासाराम, गढ़वा, और सोनभद्र (यूपी) के हैं। वहीं, मृतक आटो चालक कुरकर यादव अथमलगोला थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव का रहने वाला था। हादसे में बाइक सवार की भी मौत हुई है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Share:

Leave a Comment