enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का समर्थन अजय सिंह को,काग्रेंस पार्टी को नहीं..... अशोक सिंह

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का समर्थन अजय सिंह को,काग्रेंस पार्टी को नहीं..... अशोक सिंह

सीधी। भाशचेपा के सीधी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव मे हर पार्टियां प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, तो वहीं धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा के लिए संकल्पित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सीधी लोकसभा से अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था, लेकिन शुक्रवार को काग्रेंस के प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह को अपना समर्थन किया है, यह समर्थन काग्रेंस पार्टी को नहीं, बाल्कि अजय सिंह को किया गया है, सर्मथन के पहले पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ब्यौहारी मे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सीधी संसदीय क्षेत्र समस्त कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखीं गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है, तो वहीं अजय सिंह भी मौजूद थे, अजय सिंह ने गुरुवर श्री अशीर्वाद से अशीर्वाद भी प्राप्त किया, तो वहीं भाशचेपा के राष्ट्रीय महासचिव ने सीधी संसदीय क्षेत्र समस्त कार्यकर्ताओ को अजय सिंह के पक्ष में वोट करने के लिए कहा है यह पूरी बात मीटिंग में कहीँ गई है, लेकिन यह सर्मथन पार्टी को नही बल्कि अजय सिंह को किया गया है अजय अर्जुन सिंह पहुंचे पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धांश्रम धाम ब्यौहारी
लोकसभा क्षेत्र सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह सीधी लोकसभा क्षेत्र के ब्यौहारी में स्थित पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम धाम की धरती पर मां के चरणों में माथा टेककर मां से आशीर्वाद की कामना की, आपको बता दें कि अजय सिंह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सुबह शुक्रवार को 9: 30 बजे सिद्धाश्रम धाम की धरती पर पहुंचें थे, इसके पहले भी मंगलवार को सिद्धाश्रम धाम मे गए थे, और वही परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चरणों मे माथा टेका, और आशीर्वाद प्राप्त किया, और इसी के चलते सीधी मे होने बाकी 20 तरीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कैसिंल हो गया था,

Share:

Leave a Comment