enewsmp.com
Home सीधी दर्पण चुरहट राज घराने की श्रीमती सरोज सिंह पंच तत्व में विलीन

चुरहट राज घराने की श्रीमती सरोज सिंह पंच तत्व में विलीन

सीधी(ईन्यूज एमपी )- पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.कुंअर अर्जुन की धर्मपत्नी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मातुश्री श्रीमती सरोज सिंह आज पंच तत्व में विलीन हो गईं। ज्येष्ठ पुत्र अभिमन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर चुरहट राज घराने के एक मात्र वयोवृद्ध एवं कुंअर साहब के अनुज डॉ. सज्जन सिंह, भतीजे एवं पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह"भंवर साहब", दामाद भुवनेश्वर प्रताप सिंह"राजा बाबा", प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल , जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह , छतरपुर विधायक विक्रम सिंह नाती राजा, आलोक चतुर्वेदी , भगवान सिंह यादव , सुखेंद सिंह बन्ना , यादवेंद्र सिंह , पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी , वंशमणि वर्मा , पूर्व सांसद तिलकराज सिंह , मानिक सिंह
नपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह , पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी , एसपी शुक्ल , शैलेन्द्र सिंह , बृजेन्द्र नाथ मिश्र ,भारत सिंह राजकुमार सिंह , ज्ञान सिंह चौहान , जगदीश मिश्र खडडी कुंवर अर्जुन सिंह के राजनैतिक सचिव रहे मो. यूनुस, विंध्य के कांग्रेस नेता, क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।
इसके पूर्व उनका पार्थिव शरीर विशेष वायुयान से रीवा लाया गया। पुत्री श्रीमती वीना सिंह, दामाद राजा बाबा उनके साथ थे।
पहले उन्हें चुरहट के समीप स्थित गृह ग्राम शिवराजपुर ले जाया गया। वहां पारम्परिक तैयारी उपरांत सीधी विधायक केदार नाथ शुक्ल, विंध्य विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, राजाराम त्रिपाठी सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Share:

Leave a Comment