enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे के खिलाफ 307 का मामला दर्ज

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे के खिलाफ 307 का मामला दर्ज

नरसिंहपुर (ईन्यूज एमपी)- गोटेगांव के बैलहाई बाजार में सोमवार देर रात दो पक्षों के हुए विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों तरफ से गोलियां भी चलीं। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक हिमांशु राठौर नाम के एक शख्स को हाथ में गोली लगी है। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी का जबलपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के इस मामले में मोदी सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल के खिलाफ गोटेगांव थाने में 307 का मामला दर्ज किया है। गोटेगांव टी आई प्रभात शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। पूर्व मंत्री जालिम सिंह के बेटे मोनू पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

बता दें कि रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलियां चलीं थीं। जिसमें एक युवक और एक होमगार्ड सैनिक घायल हो गया था।

Share:

Leave a Comment