enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खाई में गिरी बस, 6 की मौत,दर्जनों घायल.....

खाई में गिरी बस, 6 की मौत,दर्जनों घायल.....

गढ़वा(ईन्यूज एमपी)- झारखंड के गढ़वा में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में कई यात्री बस के नीचे दब गए। अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्‍टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोग अभी भी बस के नीचे दबे हुए हैं। दबे हुए यात्रियों में कई के मरने की आशंका है।

मृतकों की सही संख्या की जानकारी तब ही मिल पाएगी, जब सभी यात्रियों को निकाला जा सकेगा। बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 39 यात्री सवार थे और सभी घायल हुए हैं। गंभीर घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकालने और राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया था। एक्सीडेंट कैसे हुआ इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment