enewsmp.com
Home सीधी दर्पण मुख्यमंत्री की नही सुन रहे हैं सरकार के मंत्री:अजय

मुख्यमंत्री की नही सुन रहे हैं सरकार के मंत्री:अजय

सीधी(ईन्यूज एमपी)- हमारा किसी सरकार को गिराने का इरादा नहीं है। कभी भी सुनने को मिल सकता है कि सरकार अपने ही बोझ से चरमरा कर गिर गई। राज्य सभा सांसद एवं मध्य प्रदेश भाजपा महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने आज गृह ग्राम दुअरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।
प्रदेश महामंत्री से पूंछा गया था कि कर्नाटक की परिस्थितियां मध्य प्रदेश में कब तक निर्मित होंगी ? सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा - मेरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश की सरकार स्वयं के अतर्विरोधों से गिर जायेगी। इनका आपस में इतना अंर्तद्वंद है कि मंत्री मुख्यमंत्री की नही सुन रहे हैं, विधायक मंत्री की नहीं मान रहे हैं, कार्यकर्ता विधायकों को दौड़ा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से कोई भी संतुष्ट नहीं है। सरकार ने 6 महीने में ही ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है कि चारों तरफ हाहाकार है। सरकार हर मोर्चे पर असफल है। किसान नाराज है, मजदूर नाराज है, नौजवानों के साथ मजाक हो रहा है, व्यापार चैपट है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस सरकार से संतुष्ट होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
सीधी जिले में सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन के सवाल पर प्रदेश महामंत्री ने कहाकि पूरे 108 कि.मी. सोन नदी को सोन घड़ियाल अभयारण्य गलत घोषित किया गया था। मैं प्रयास करूंगा कि इसका डी नोटीफिकेशन कराया जाय। सोन नदी की रेत खुलने से लोगों को रोजगार के अवसर के साथ ही प्रदेश के राजस्व में आय होगी।

Share:

Leave a Comment