enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कुत्तो के हमले में घायल हुई दो बहने, जारी है इलाज....

कुत्तो के हमले में घायल हुई दो बहने, जारी है इलाज....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- घर के बाहर खेल रही दो बहनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। सात साल की बड़ी बहन लगभग 5 मिनट तक कुत्ते से संघर्ष करने के बाद खुद को छुड़ाने में कामयाब रही। इसी दौरान कुत्ते ने पांच साल की छोटी बहन पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले कुत्ते ने हाथ- पैर सहित पेट में बुरी तरह काट लिया। कुत्ते के दांत उसकी आंत तक पहुंच गए। लगभग दस मिनट तक दोनों ने अपने आप को छुड़ाने के लिए संघर्ष किया। बच्ची के रिश्तेदार व पास ही क्रिकेट खेल रहे महाविद्यालय के छात्रों ने यह घटना देखते ही कुत्तों को वहां से भगाया। दोनों बच्चियों को एमवाय अस्पताल लाया गया। छोटी बच्ची की आंतों का ऑपरेशन छह घंटे चला। वहीं बड़ी बहन को भी टांके लगाए गए हैं। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

घटना शुक्रवार सुबह खजराना क्षेत्र की इशहाक कॉलोनी की है। सीहोर का रहने वाला किशन भील एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी व मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह मां के काम पर जाने के बाद सुमन (7) और मधु (5) घर पर ही खेल रही थीं। सुबह लगभग 8.30 बजे पास ही के मकान में रहने वाली परवीन बी के पालतू कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। रिश्तेदार जितेंद्र व क्रिकेट खेल रहे युवकों ने दोनों बच्चियों को छुड़ाया। मकान मालिक शादाब को जानकारी लगी तो वह दोनों बच्चियों को लेकर एमवायएच पहुंचे।


घटना की जानकारी मां को लगते ही वह भी अस्पताल पहुंची। बच्चों की हालत देख मां बेहाश हो गई। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज प्रारंभ करते हुए बच्चियों को वार्ड में शिफ्ट किया व कुछ देर बाद ऑपरेशन शुरू किया।

Share:

Leave a Comment