enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भाजपा ने योजनाओ के माध्यम से सभी वर्गों का विकास किया: अजय प्रताप

भाजपा ने योजनाओ के माध्यम से सभी वर्गों का विकास किया: अजय प्रताप

सीधी( ईन्यूज एमपी )भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अपने संगठन के लिए समर्पित होकर निरंतर कार्य करता है इसी का परिणाम है कि हम आज विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में लोकसभा में 307 सीटों के साथ सत्ता के माध्यम से अंत्योदय को साकार कर रहे हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र को साकार करते हुए सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचेगा और अपने लक्ष्य के अनुरूप सदस्य को जोड़ेगा इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश का लक्ष्य 85 लाख नवीन सदस्यों को जोड़ने का रखा है जिसमें सीधी जिले का लक्ष्य एक लाख से मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि यहां का कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूर्ण कर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करेगा। उक्त बाते राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेष महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने धौहनी विधानसभा में सदस्यता अभियान के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष इन्द्रषरण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. यू के श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेष सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह भैयन, सह मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, रामानुज पनाडिया, इन्द्रप्रकाष गुप्ता, जमुनी देवी, सुनीता रानी वर्मा, आषा शुक्ला, कमलेष्वर तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेष महामंत्री द्वारा धौहनी विधानसभा के ग्राम टमसार, गोतरा, महखोर, जोडैारी, सोनवर्षा सहित दो दर्जन से अधिक गांवांे में पहुंच कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान उन्हांेने कहा कि हमारी सरकार ने लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से सभी वर्गों को लाभ दिलाया है हम सदस्यता अभियान के तहत सभी वर्गों तक जायेगे और उन्हें सदस्यता दिलवायेगें। हमने मध्यप्रदेश में 29 मे से 28 लोकसभा सीटों को जीतकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को मजबूत किया है उन्होने कहा कि सभी मोर्चा एक-एक दिन का समय देकर सदस्यता करेगें इसी तरह सभी मोर्चों को लक्ष्य दिया गया है। सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के माध्यम से पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उन्होने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा में जिन बूथों पर हमे कम मत प्राप्त हुये है विशेष तौर पर हम उन बूथो पर नये सदस्य बनाकर उन बूथों को मजबूत करेगें जहां हम जीते हैं अपने संगठन को और अधिक मजबूत करना है हमारी सदस्यता सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सभी समाजों को साथ लेकर उनको सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य लेकर चलना है और संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। ।

Share:

Leave a Comment