enewsmp.com
Home सीधी दर्पण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी की बैठक संपन्न.....

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी की बैठक संपन्न.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के मुख्य आतिथ्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह के विशेष आतिथ्य और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश राज पाण्डेय एवं आईटी सेल के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो के परिसीमन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड परिसीमन हेतु निर्देश जारी किए है आप सभी अपने अपने वार्डो में भ्रमण कर आम जनों से मिलकर वार्डों की संरचना पर कार्य करें मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ियां हैं उसमें सुधार करवाएं साथ ही नए लोगों का नाम जुड़वाएं एवं सदस्यता अभियान को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए साथ हीउन्होंने कहा कि नगर पालिका के लोगो की समस्याओं का निराकरण करना भी आपकी जबाबदारी है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप वरिष्ठ जनों का जो भी दिशा निर्देश है उसका पालन किया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के सचिव महेंद्र सिंह मनोज सिंह एडवोकेट जय सिंह महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा सिंह महामंत्री माधुरी सिंह मंडलम अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव मार्तण्ड सिंह सेक्टर अध्यक्ष जान आलम गणेश द्विवेदी पार्षद गण गोविंद गुप्ता श्रीनिवास जायसवाल सहित श्रवण दुबे दी भैया लाल गुप्ता सरजो साकेत सहित प्रमुख कांग्रेसजन शामिल रहे

Share:

Leave a Comment