enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश घर में घुसी यात्री बस,एक ही परिवार के चार लोग घायल.....

घर में घुसी यात्री बस,एक ही परिवार के चार लोग घायल.....

मुरैना(ईन्यूज एमपी)- आज सुबह मुरैना जिले के सबलगढ़ में गड्ढे से बचने के चक्कर में एक यात्री बस घर में घुस गई। इस हादसे में घर में खाना बना रही दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादस की जानकारी मिलते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्री बस मुरैना से श्योपुर जा रही थी। लेकिन बारिश के चलते सड़क पर कई गड्डे हो गए हैं। ऐसे में गड्ढों से बचने के चक्कर में ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और वो सीधे घर में घुस गई। एक घायल महिला गर्भवती है। जिसकी पहचान माया पत्नी ओमप्रकाश कुश्वाह के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

घायलों में-माया पत्नी ओमप्रकाश कुशवाह उम्र लगभग 20 वर्ष जो गर्वबती है,श्रीकांता पत्नी विजयसिंह कुशवाह उम्र लगभग 45 वर्ष, लल्लू पुत्र विजयसिंह कुशवाह उम्र लगभग 18 वर्ष,आशीष पुत्र ओमप्रकाश उम्र लगभग 1 वर्ष शामिल है|

Share:

Leave a Comment