enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-भाजपा किसान मोर्चा आज करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव....

सीधी-भाजपा किसान मोर्चा आज करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भाजपा किसान मोर्चा सीधी द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व राकेश सिंह के आह्वान पर कल पूरे प्रदेश में हो रहे धरना प्रदर्शन में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी के
अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए किसानों से किए गए वादाखिलाफी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन के तहत जिले के सभी विधानसभा के तहसील स्तर पर हो रहे आंदोलन में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किसान मोर्चा के द्वारा किया जाएगा जिसमें जिले के समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी किसान मोर्चा के पदाधिकारी महिला मोर्चा युवा मोर्चा सभी मोर्चा प्रकोष्ठओ के कार्यकर्ता बंधु एवं सभी किसान बंधु उपस्थित रहेगे।

Share:

Leave a Comment