enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अनियंत्रित बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल.....

अनियंत्रित बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल.....

आलीराजपुर(ईन्यूज एमपी)- गुरुवार रात चांदपुर से आलीराजपुर की ओर आ रही एक यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई। घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

चांदपुर पुलिस ने बताया की घटना करीब रात 9 बजे की है। वडोदरा से चलकर बड़वानी जाने वाली एक यात्री बस चांदपुर के आगे असंतुलित होकर पलट गई।

सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के दौरान हादसा होने की बात प्रारंभिक तौर पर सामने आई है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। करीब छह घायलों को चांदपुर टीआई त्रिलोक सिंह बैस अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

शेष घायलों को उपचार के लिए अन्य वाहन से थोड़ी ही देर में अस्पताल लाया गया। घटना में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल में तुरंत डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुट गई और सभी को जल्द से जल्द प्रारंभिक उपचार उपलब्ध करा दिया गया।

Share:

Leave a Comment