enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मकान ढहने से 7 लोग मलबे में दबे,4 कि हालत गंभीर.....

मकान ढहने से 7 लोग मलबे में दबे,4 कि हालत गंभीर.....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढह गया। इस दौरान एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। प्रभावितों में 4 गंभीररूप से घायल हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मकान गिरने के कारणों को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4.15 बजे परदेशी पुरा के लाल गली, डमरू उस्ताद चौराहा क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया।
मकान का मलबा गिरने की आवाज जब आसपास के लोगों को सुनाई दी तो घटनास्थल के पास कुछ लोग दौड़कर पहुंचे। जब उन्होंने मकान के हिस्से को धराशायी देखा तो, मलबे में कुछ लोगों के दबने की जानकारी मिली। जिसके बाद लोगों ने दबे लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
इसी दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर नगर निगम का अमला पहुंचा और लोगों को निकालने का काम किया। इसी दौरान मकान को खाली करवा लिया गया और इसके आसपास अवरोधक लगा दिए गए। बताया जा रहा है कि मकान नोशाद अली नामक व्यक्ति का है।

Share:

Leave a Comment