enewsmp.com
Home देश-दुनिया खत्म होगी सरकारी कर्मचारियों कि मौज,8 के बजाय 9 घंटे करना होगा काम......

खत्म होगी सरकारी कर्मचारियों कि मौज,8 के बजाय 9 घंटे करना होगा काम......

दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- सरकारी कर्मचारी अपनी आराम तलबी और काम न करने के लिए कुख्यात हैं, अब सरकार इनके काम के घंटे बढ़ाने वाली है, इस बारे में सरकार ने प्लान बना लिया है|

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब आठ के बजाय नौ घंटे तक काम करना पड़ेगा, इसके लिए सरकार जल्द ही नियम बदलने जा रही है| केंद्र सरकार ने नए नियम का मसौदा भी तैयार कर लिया है|

इसमें सरकारी कर्मचारियों के काम करने के समय को एक घंटा बढ़ाने की सिफारिश की गई है| फिलहाल सरकारी कर्मचारी दिन में आठ घंटे की कार्यावधि के नियम के तहत 26 दिन काम करते हैं| जिस पर उनका वेतन तय किया जाता है| दिसंबर में नियम को अंतिम रूप दिया जाएगा|

Share:

Leave a Comment