enewsmp.com
Home देश-दुनिया पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से चोरी हुई एक ट्रक किताब .....

पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से चोरी हुई एक ट्रक किताब .....

अंबिकापुर(ईन्यूज एमपी)- शहर में पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से चाेर एक ट्रक किताब लेकर फरार हो गए। अंिबकापुर में शंकरघाट स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के संभागीय गोदाम में दो दिन छुट्टी होने से यहां ताला बंद था। चोर रविवार को आए और ताला तोड़कर तीन कक्षाओं की 24815 किताबें ट्रक में लोड कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण देव प्रसाद ने पूछा तो चोरों ने यह बता दिया कि उनकी यहां की अधिकारी से बात हुई और वे जशपुर जिले के लिए किताब लेकर जा रहे हैं।

चोरी की जानकारी लगते ही निगम प्रभारी गुलाब राम केरकट्टा व अन्य कर्मचारी पहुंचे। चोरों ने गोदाम में दूसरा ताला बंद कर दिया था। हालांकि चाबी वहीं पड़ी थी, जिसके बाद गोदाम खोला गया। यहां से 10वीं की अंग्रेजी, कक्षा चौथी की हिंदी सरगुजिहा व कक्षा तीसरी की पर्यावरण विषय की कुल 24 हजार 815 किताबों का बंडल गायब थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आस-पास जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

निगम की किताबों में निशुल्क वितरण का लोगों भी लगा रहता है। यानी इसे किसी दुकान में नहीं खपाया जा सकता। यदि चोर रद्दी में बेचेंगे तो उससे ट्रक से परिवहन का खर्च भी नहीं निकलेगा। इसके साथ ही और कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके साथ स्टाक का भी मिलान कर रही है। जशपुर जिले से किसी स्कूल में किताब पहुंचने की जानकारी मंगाई जा रही है।


स्कूलों में छात्रों के लिए शासन से नि:शुल्क किताबें दी जाती हैं। अंबिकापुर पाठ्य पुस्तक निगम के प्रभारी गुलाब राम केरकेट्टा ने बताया कि वितरण अंबिकापुर से सरगुजा के अलावा बलरामपुर, सूरजपुर व जशपुर जिले में किताब भेजी जाती हैं। जशपुर जिले के लिए यहां से किताब नहीं जाती है। इस साल वितरण के बाद बची किताबें गोदाम में रखी गई हैं।

Share:

Leave a Comment