enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राष्ट्रीय किसान सम्मेलन 12,13 एवं 14 नवंबर 2019 सेवाग्राम, वर्धा में.....

राष्ट्रीय किसान सम्मेलन 12,13 एवं 14 नवंबर 2019 सेवाग्राम, वर्धा में.....

वर्धा (ईन्यूज एमपी)-राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान सम्मेलन का आयोजन नई तालीम विभाग, सेवाग्राम आश्रम, वर्धा महाराष्ट्र में किया जा रहा है। नई तालीम विभाग गांधीजी के सेवाग्राम आश्रम परिसर में स्थित है। आजादी के आंदोलन के कई ऐतिहासिक बैठके यहां हुई है।
किसान और खेती किसानी एक शोषणकारी व्यवस्था की शिकार हुई है और जबतक उसको नही बदला जाता किसानों की परिस्थिति में सुधार लाना संभव नही है।न्याय के लिये इस शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बुनियादी परिवर्तन के लिये राष्ट्रव्यापी आंदोलन की जरुरत है। इसके लिये किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने की जरुरत है। सम्मेलन में इस उद्देश को पूरा करने के लिये योजना बनाने का काम किया जायेगा।
इस सम्मेलन में मुख्यत: एक मजबूत किसान आंदोलन खडा करने के संदर्भ में गंभीरतासे विचार विमर्श करके आंदोलन का कार्यक्रम और क्रियान्वयन के लिये योजना बनाने का कार्य किया जायेगा।


.

Share:

Leave a Comment