enewsmp.com
Home देश-दुनिया सड़क हादसे में दो की मौत,सात घायल.....

सड़क हादसे में दो की मौत,सात घायल.....

नागदा(ईन्यूज एमपी)-राजस्थान के बाबा रामदेवरा से दर्शन कर घर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। शहर के पास राज्‍य राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना में एक अज्ञात ट्रॉले ने कार को टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 अन्‍य घायल हो गए।

दुर्घटना के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामदेवरा से सीहोर जिले की आष्टा तहसील लौट रहा यह परिवार नागदा के समीप स्टेट हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक टवेरा कार वाहन क्रमांक एमपी 41 बी सी 0 417 को अज्ञात ट्राला रविवार रात 9 बजे गांव हताई के समीप टक्कर मार गया। इससे कार में सवार देवी सिंह पिता रणजीत सिंह मेवाडा उम्र 55 वर्ष निवासी मुंडा खेड़ी तहसील आष्टा जिला सीहोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाद में सुनीता बाई नामक महिला ने भी दम तोड़ दिया।

जबकि वाहन में सवार चंपालाल पिता सुभाष, सज्जन सिंह पिता केसर सिंह, दौलत सिंह पिता करण सिंह, गजराज सिंह पिता, राम सिंह, सीता बाई पति गजराज सिंह, सोनू पति, करण सिंह, देवी सिंह 2 बच्चों जिगर व अनन्या घायल हो गए । सभी यात्री मुंडा खेड़ी के निवासी हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस के साथ 108 वाहन मौके पर पहुंचा। सभी घायल यात्रियों को उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है जिसमें से 3 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Share:

Leave a Comment