enewsmp.com
Home देश-दुनिया गैस रिसाव के कारण डीजीएम समेत 6 कर्मचारियों की बिगड़ी हालत,एक गंभीर.....

गैस रिसाव के कारण डीजीएम समेत 6 कर्मचारियों की बिगड़ी हालत,एक गंभीर.....

भिलाई(ईन्यूज एमपी)- छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में गुरुवार देर रात फिर हु़ए गैस रिसाव से डीजीएम समेत 6 कर्मचारी चपेट में आ गए। गैस के प्रभाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर देख उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह 11 बजे दो कर्मचारियों को आईसीयू से वाॅर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 8 में गुरुवार रात काम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 1.45 बजे गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई। कई कर्मचारी चक्कर खाकर वहीं गिर पड़े। कुछ दूरी पर मौजूद डीजीएम भी चपेट में आ गए। स्थिति बिगड़ती देख सभी कर्मचारियों को सेक्टर 9 स्थित अस्पताल ले जाया गया। यह भी राइट्स के कर्मचारी हैं और रेगुलर हैं।

अस्पताल में कर्मचारी लोको चालक अभिषेक आनंद, सिग्नल मेन बालकृष्णा, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज के गैस से ज्यादा प्रभावित होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार और कालीदास का उपचार ए1 मे चल रहा है। ब्लास्ट फर्नेस के डीजीएम राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित होकर सुबह उपचार के लिए सेक्टर 9 चिकित्सालय मे भर्ती हैं। हालांकि सुबह नागराज को छोड़कर शेष दोनों कर्मचारियों की स्थिति में सुधार देख उन्हें वाॅर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Share:

Leave a Comment