enewsmp.com
Home देश-दुनिया बड़ा सड़क हादसा, ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत....

बड़ा सड़क हादसा, ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत....

गाजियाबाद (ईन्यूज एमपी)-उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मेरठ और सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।
म्रतकों में दुर्गेश(24) पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित(25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (26) पुत्र बलिराम निवासी पोहली गांव सरधना मेरठ, चंद्र(50) पुत्र गोधन निवासी बालपुर सहारनपुर की मौत हुई है। वहीं राहुल और जोनी घायल हैं।

Share:

Leave a Comment