enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी कमलनाथ सरकार......

फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी कमलनाथ सरकार......

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही प्रदेश सरकार मंगलवार को एक बार फिर बाजार से एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। यह राशि विकास परियोजनाओं और वित्तीय गतिविधियों में लगाई जाएगी। इसके पहले भी सालभर में 19 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। इसे मिलाकर प्रदेश के ऊपर कर्ज लगभग दो लाख करोड़ रुपए का हो चुका है।

सूत्रों से इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय करों में 14 हजार 233 करोड़ रुपए की कटौती होने के बाद सरकार का वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा गया है। बताया जाता है कि मध्‍य प्रदेश में लगभग 15 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और राहत पांच फीसदी बढ़ाने का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। धनराशि नहीं होने से विभागों के बजट में बड़ी कटौती भी करना पड़ी है।

इतना ही नहीं, कई खर्चों पर वित्त विभाग ने रोक लगा दी है। ऐसी सूरत में प्रगतिरत काम वित्तीय संकट की वजह से प्रभावित न हों, इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार से दस साल के लिए कर्ज लिया जा रहा है।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में तय सीमा के दायरे में रहते हुए कर्ज ले रहे हैं। राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 3.5 प्रतिशत तक कर्ज लिया जा सकता है।

Share:

Leave a Comment