enewsmp.com
Home सियासत बांधवगढ़ में भाजपा का खिला कमल , तो अटेर में कांग्रेस' का कब्ज़ा

बांधवगढ़ में भाजपा का खिला कमल , तो अटेर में कांग्रेस' का कब्ज़ा

भोपालenewsmp.comमध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा - कांग्रेस अपनी-अपनी सीट बचाने में सफल हो गई हैं।

दरअसल बांधवगढ़ सीट पहले से ही भाजपा के पास थी , जबकि अटेर पर कांग्रेस का कब्ज़ा था।हालांकि अटेर की सीट जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्रीज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।

बांधवगढ़ में खिला कमल,
अजय सिंह बोले: समीक्षा होगी सबसे पहले बांधवगढ़ का परिणाम सामने आया। यहां भाजपा के शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25476 वोटों से हरा दिया। वहीं अटेर में कांग्रेस के हेमंत कटारे ने कड़े मुकाबले में भाजपा के अरविंद भदौरिया को 857 वोटों से हराया।


अटेर में भाजपा की हार पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत को वोटरों की सहानुभूति मिली। हमें उम्मीद थी कि, कुछ न कुछ वोटों से हम जीतेंगे , बांधवगढ़ में भाजपा की जीत के बाद मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि यह रिजल्ट हैरान करने वाला है। दरअसल, उन्होंने पहले ही ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। अटेर सीट पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ यहां से विधायक रहे ज्ञान सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के चलते रिक्त हुई थी।
बांधवगढ़ सीट पर जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता का आभार व्यक्त किया है , जबकि अटेर में हार स्वीकारते हुए इसे लोकमत की जीत बताया , बांधवगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे कर्मठ और योग्य साथी शिवनारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता का हृदय से आभार।
बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव की इस विजय से हमें नई ऊर्जा मिली है। इससे प्रदेश विकास का पहिया गतिमान रखने में मदद मिलेगी !

Share:

Leave a Comment