enewsmp.com
Home सियासत भारतीय जनता पार्टी में मचा हड़कम्प ,भजपा नेता ने किया शिवराज के खिलाफ पोस्ट लिखा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

भारतीय जनता पार्टी में मचा हड़कम्प ,भजपा नेता ने किया शिवराज के खिलाफ पोस्ट लिखा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

भोपाल enewsmp:- प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ पार्टी पदाधिकारियों में ही असंतोष देखने को मिल रहा है| जो विरोधी सुर अब तक कांग्रेस में देखने को मिलते थे अब वो भाजपा में भी उठने लगे हैं| सिंधिया पर बयानबाजी कर अपने ही लोगों ने शिवराज को निशाने पर लिया था| अब एक बार फिर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अस्पतालों की दुर्दशा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री को आइना दिखाया है| भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व मेला अध्यक्ष एवं भाजपा चुनाव घोषणा समिति के सदस्य रहे राज चड्ढा फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर हालातों का जिम्मेदार शिवराज सरकार को माना है| राज चड्ढा के इस पोस्ट से संघठन में हड़कंप मच गया है|

क्या लिखा है पोस्ट में

राज चड्ढा ने मुख्यमंत्री को पोस्ट करते हुए लिखा है कि "प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों की दुर्दशा असहनीय है। सुधार करिये या हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दीजिए, जिन्होंने पंडित दीनदयाल जी के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी में अपना जीवन खपा दिया"
~ राज चड्ढा, कार्यकर्त्ता भाजपा,वर्ष 1962 से

प्रदेश में भाजपा मिशन 2018 के लिए अपनी रणनीति बना रही है और आगामी चुनाव भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़कर जीतने का दावा भी कर रही है| लेकिन चुनाव आने से पहले ही भाजपा में विरोधावास दिखाई दे रहा है जो कहीं न कही संघठन को कमजोर कर सकता है| शिवराज सिंह चौहान द्वारा भिंड में सिंधिया पर की गई टिपण्णी पर उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ा था| वहीं भाजपा नेताओं ने भी इसकी निंदा की थी| प्रदेश में इस वक्त सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों से चौतरफा घिरी हुई है जिसकी गूँज विधानसभा में सुनाई दी थी और भाजपा विधायकों ने ही सरकार को कई मुद्दों पर घेर लिया था| अब जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेतागणों में असंतोष दिखने लगा है जो दवाये नहीं दब रहा है|

Share:

Leave a Comment