enewsmp.com
Home सियासत CM शिवराज सहित10 मंत्री कांग्रेस के टारगेट पर, विधानसभा क्षेत्र में जाकर अरुण-अजय की जोड़ी दो मई से खोलेगी पोल

CM शिवराज सहित10 मंत्री कांग्रेस के टारगेट पर, विधानसभा क्षेत्र में जाकर अरुण-अजय की जोड़ी दो मई से खोलेगी पोल

enewsmpभोपाल(बिकास)मध्यप्रदेश में कांग्रेस पॉर्टी के टारगेट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दस मंत्री शामिल है। मुख्यमंत्री के अलावा इन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जाकर इनकी पोल खोलने की तैयारी कर रही है। इस तैयारी में कई जिला अध्यक्षों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।अभियान की शुरूआत दो मई से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। दो मई को प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और आधा दर्जन विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर बरसेंगे साथ ही उन पर कई आरोप भी यहां लगाए जाएंगे। यहां पर चौपाल भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री के बाद नम्बर आएगा प्रदेश के दस कद्दावर मंत्रियों का। सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस ने पहले चरण के लिए ऐसे दस मंत्री छांटे हैं जो लगातार जीतते आ रहे हैं। इनके जिलों में पार्टी संगठन ने मंत्रियों से जुड़ी जानकारी निकाल कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने के निर्देश दिए हैं। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकारी इन मंत्रियों के प्रादेशिक स्तर पर लग चुके आरोपों के तथ्यों को जुटाने में जुटा दिए गए हैं। मंत्रियों पर लगे आरोपों को उनके करीबियों को उनकी ही विधानसभा में पोल खोल अभियान होगा। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ प्रदेश पदाधिकारी और कई विधायक एक साथ जाकर मंत्री पर अपने भाषणों से जमकर हमला बोलेंगे। वहीं इन क्षेत्रों में पत्रकार वार्ता करने की भी बात चल रही है। जिसमें मंत्री और उनके करीबियों से जुड़े दस्तावेज भी मीडिया को उपलब्ध कराए जाएंगे।प्रदेश सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनके मंत्रियों की हकीकत हम उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता को बताएंगे। इसके लिए हमने पहले चरण में कुछ मंत्रियों के कारनामे जुटा लिए हैं। तथ्यों के साथ पार्टी उनकी पोल खोलेगी।

Share:

Leave a Comment