enewsmp.com
Home सियासत प्याज और टमाटर समर्थन मूल्य पर खरीदे सरकार: नेताप्रतिपक्ष

प्याज और टमाटर समर्थन मूल्य पर खरीदे सरकार: नेताप्रतिपक्ष

भोपाल (ईन्यूज एमपीडाटकाम)-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि प्याज और टमाटर के अधिक उत्पादन के कारण किसानो को अपनी इस उपज को सड़कों पर फेक देना किसान पुत्र षिवराज सिंह चौहान के लिए शर्मनाक है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में चुप्पी तोड़ने और तीन साल का जष्न मनाना छोड़कर किसानो द्वारा उत्पादित टमाटर और प्याज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग की है ताकि उन्हें अपनी उपज की लागत मिल सके।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि आज प्रदेष का प्याज टमाटर उत्पादक किसान बेहाल है उसे अपनी उपज का दाम तो छोड़ो लागत भी नही मिल रही और इसके विपरीत मुख्यमंत्री मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने का जष्न मना रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षो से खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय को दुगना करने का और देष में सबसे पहले रोड़मैप बनाने वाले मुख्यमंत्री यह बताएं की आज किसानो को प्याज और टमाटर सड़कों पर फेकने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है। श्री सिंह ने कहा कृषि कर्मण अर्वाड़ 5 बार लेने वाले मुख्यमंत्री को यह नही मालूम है की इससे किसानों का पेट नही भर रहा है। आज जमीनी हकीकत यह है कि किसानो की प्याज और टमाटर के उत्पादन की लागत तक नहीं निकल रही है। मुख्यमंत्री ने कृषि कर्मण अर्वाड और रोड़मैप बनाने के प्रचार पर जितना खर्चा किया है उससे आधा खर्चा कर दें तो किसानो को प्याज और टमाटर के दाम मिल सकते हैं।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि किसानो की अपनी उपज के दाम नही मिलने पर वे सड़को पर प्याज और टमाटर की ट्रालियों को छोड़कर जा रहे है। श्री सिंह ने कहा कि अपने को किसान पुत्र कहलाकर गर्व महसूस करने वाले मुख्यमंत्री की किसानो की इस मुष्किल घड़ी में मौन रहना यह बताता है कि वे कितने किसान हितैषी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे इस मामले में चुप्पी तोडें़ और तत्काल टमाटर और प्याज को किसानो से समर्थन मूल्य पर खरीदें।

Share:

Leave a Comment