enewsmp.com
Home सियासत किसान आंदोलन पर मिथ्या आरोप ना लगाएँ मुख्यमंत्री,राजनीतिक स्थिति हो सकती है गंभीर- नेता प्रतिपक्ष

किसान आंदोलन पर मिथ्या आरोप ना लगाएँ मुख्यमंत्री,राजनीतिक स्थिति हो सकती है गंभीर- नेता प्रतिपक्ष


भोपालenewsmp:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चेतावनी दी है कि वे किसान आंदोलन पर मिथ्या आरोप लगाने के बजाये आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें। उन्हांने कहा की किसानों के मामलो में अगर उन्होंने कोई राजनिती की तो स्थिति गंभीर हो सकती है जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री होगे। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री किसानों के आक्रोश को देख कर घबरा गए हैं। उन्होने कहां की इस आंदोलन में शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले 10 सालों से किसानो के नाम झूठ बोला जा रहा था वह वेनकाब हो गया है।
सिंह ने कहां कि मुख्यमंत्री किसानो से संवाद करने के बजाय भाजपा के पिठ्ठ संगठन से चर्चा कर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का दावा करते है, लेकिन किसानो के मामले में बिचौलियों से क्यों चर्चा कर रहे है।
अजय सिंह ने कहा के आज पूरे प्रदेश में अगर किसान हिंसक हुए है तो इसके लिए मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार है। उन्होंने किसान संघ के भरोसे रह कर स्थिति को बिगाड़ दिया। जिसे किसानो का समर्थन ही हासिल नही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए यह आंदोलन भले ही कोई मुद्दा ना हो पर अन्नदाता किसान के लिए यह बड़ा मुद्दा है।

Share:

Leave a Comment