enewsmp.com
Home सियासत सरकार 800 संविदा मलेरिया कर्मचारियो को सेवा से पृथक करने का निर्णय वापस ले:-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

सरकार 800 संविदा मलेरिया कर्मचारियो को सेवा से पृथक करने का निर्णय वापस ले:-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार का अब जनता से मोह भंग हो गया है। किसानों के बाद अब वह कर्मचारियों का भी शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 जिलों के लगभग 800 संविदा मलेरिया कर्मचारियों को सात वर्ष की सेवा के बाद सेवा से बाहर कर दिया। पिछले 9 माह से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा सरकार आज हर स्तर पर संवेदनहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाषणों में प्रदेश की जनता को भगवान जरूर कहते हैं लेकिन आचरण में आज वे उसी जनता के विरोध में काम कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि संविदा मलेरिया कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर भाजपा सरकार ने उनके परिवार के 2000 लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया है। ये सभी कर्मचारी 2010 से सेवा में हैं। आज जिस आयु में हैं उन्हें सेवा से बाहर किया है अब वे किसी अन्य दूसरी सेवा के लायक भी नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने सरकार से मांग की है कि वे तत्काल सभी संविदा मलेरिया कर्मचारियों की सेवाएं वापस लें, उन्हें 9 माह का वेतन दें।

Share:

Leave a Comment