enewsmp.com
Home सियासत नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सिंगरौली में विशाल किसान सभा को किया संबोधित....

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सिंगरौली में विशाल किसान सभा को किया संबोधित....

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि आज प्रदेश में किसान की नहीं कंस की सरकार है। किसान प्रदेश में लगातार आत्महत्या कर रहा है और सरकार अभी भी जश्न मनाने में लगी है। श्री सिंह आज सिंगरौली जिले में किसान सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में एक लबरी सरकार है जो कह कुछ रही है और कर कुछ रही है। श्री सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद किसान पुत्र मुख्यमंत्री का किसानों से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है और हमारे मुख्यमंत्री गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करने की तैयारी में लगे हैं। श्री सिंह ने कहा कि अब किसानों की आंखों में आ रहे आंसू पोंछने की चिंता मुख्यमंत्री को नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के नाम पर इतने असंवेदनशील हो गए हैं कि वे प्रदेश की छोड़ो, उनके विधानसभा क्षेत्र में आत्महत्या करने वाले किसानों की भी सुध लेने नहीं गए।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने सवाल किया कि ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसानों के प्रति इतनी बेरूखी हो गई। श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों की इस हत्यारी सरकार को सबक सिखाया जाए।

Share:

Leave a Comment