enewsmp.com
Home सियासत भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च आज, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व अरुण यादव होंगे शामिल

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च आज, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व अरुण यादव होंगे शामिल

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आज भाजपा सरकार के घोटालों के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगे और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जवाब मागेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव, विधायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर ऐसे जश्न मना रही है, जैसे मध्यप्रदेश खुशहाल हो गया हो। इसलिए कांग्रेस पार्टी आज जनता के बीच खुले में भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में किए घोटालों, उनके मंत्रियों और भाजपा नेताओं के बारे में जानकारी देंगे।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बताया कि पैदल मार्च सुबह 10.30 से सी-19, शिवाजी नगर से मार्च होगा और रोशनपुरा चौराहे पर पहुँचकर भाजपा द्वारा किए गए घोटालों की तरफ ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment