enewsmp.com
Home सियासत कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे स्व. राजीव गांधी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे स्व. राजीव गांधी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उनका स्मरण करते हुए कहा है नव-भारत बनाने के लिए कम्प्यूटर क्रांति की शुरूआत उन्होंने की थी।

अजय सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने जब भारत में कम्प्यूटर की शुरूआत की थी तब "डिजिटल इंडिया" बनाने का दावा करने वाली भाजपा सहित सभी विपक्षी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। श्री सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अगर आधुनिक भारत की नीवं रखी थी तो राजीव गांधी ने नई तकनीक का भारत बनाने की जो नीवं रखी थी आज उसकी पर बने डिजिटल भारत को भाजपा अपना बताने का झूठ रच रही है।

श्री सिंह ने कहा स्व. राजीव गांधी प्रत्येक कांग्रेसजन के प्रेरणास्त्रोत है। आज सभी लोगों को मिलकर उनके बताए रास्ते पर चलकर काम करने की जरूरत है।

Share:

Leave a Comment