enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एलपीजी गैस सिलेंडर के फिर बढे दाम , देखिये अब कितने में आयेगा आपके घर रंसोई गैस ....

एलपीजी गैस सिलेंडर के फिर बढे दाम , देखिये अब कितने में आयेगा आपके घर रंसोई गैस ....

नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी) सरकारी तेल कंपनियों ने आज आधी रात से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली की बात करें तो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब यहां 50 रुपए तक बढ़ा दी गई है। इसी के साथ 14.2 किग्रा का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी अब 769 रुपए में उपलब्ध होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज यानि 15 फरवरी की आधी रात से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि देश में एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतों का निर्धारण सरकारी गैस व पेट्रोलियम उत्पाद करने वाली कंपनियां करती है। गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के मूल्य बड़ी वजह हैं। सरकार लिस्टेड लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की राशि, सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर से लेकर अब तक सिलेंडर के दाम में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले 4 फरवरी को भी नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 694 रुपए से बढ़ाकर 719 रुपए कर दिया गया था। अपने शहर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों को चेक करने के लिए https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जा सकते हैं। यहां सभी कंपनियों के गैस के दाम दिए गए हैं।

Share:

Leave a Comment