enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए सायकल छोड़ कर भागे कांग्रेस विधायक..

विधानसभा के लिए सायकल छोड़ कर भागे कांग्रेस विधायक..

भोपाल (ईन्यूज एमपी)मध्यप्रदेश का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल लेकर निकले अधिकतर कांग्रेस विधायकों को साइकिल छोड़नी पड़ी। चढ़ाई होने की वजह से पूर्व मंत्री व विधायक PC शर्मा, जीतू पटवारी साइकिल से उतरकर अपने वाहन से विधानसभा गए। कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल लेकर लौट आए। विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा तक साइकिल से पहुंचे। वह भी बीच रास्ते में साइकिल को धक्का देते दिखे। इसके पहले पुलिस ने PEB के सामने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। सिर्फ कांग्रेस विधायकों को ही विधानसभा जाने दिया था। सुबह साढ़े नौ बजे पूर्व मंत्री व विधायक PC शर्मा, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायक शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप पर पहुंच गए थे। सायकल से विधानसभा से निकलने के बाद विधायक आरिफ मसूद पहुंचे। विधायक अपनी गाड़ियों से पहुंचे थे। इसलिए कार्यकर्ताओं की साइकिल लेकर उनको दी गई। इससे पहले कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और महंगाई बढ़ने के विरोध में शनिवार को आधे दिन का बंद बुलाया था।

पूर्व मंत्री और विधायक PC शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल करीब 100 रुपए हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी करीब 800 रुपए है। शर्मा बोले 2014 के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 112 डालर प्रति बैरल बिक रहा था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। तब पेट्रोल 60 और डीजल 55 रुपए प्रति लीटर था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए के करीब थी।उस वक्त भाजपा के नेता कह रहे थे कि हमारी सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल को सस्ता करेंगे और नारा लगा रहे थे कि बहुत हुई महंगाई की मार.. अबकी बार मोदी सरकार। आज अंतराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 51 डालर प्रति बैरल है। जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपए के आसपास पहुंच चुके हैं। PC शर्मा बोले- अब हमारा नारा है कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि देश ने बदलाव के लिए नरेन्द्र मोदी जी को भरोसे के साथ चुना। उन्होंने 30 रुपए लीटर पेट्राेल की बात कही थी, जो अब 100 रुपए के पार हो गया। गैस सिलेंडर 800 रुपए के करीब पहुंच गया। यह देश को किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके ऊपर से पेट्रोलिय मंत्री कहते है कि यह सरकार के बस की बात नहीं है। इससे साफ है कि यह सक्षम लोग ही नहीं है। सिर्फ भाषण अच्छे दे सकते है। बातें अच्छी करता है। भावना से खेलता है। लेकिन डिलेवरी देश को नहीं देता है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हो गई। महंगाई बढ़ते जा रही है। अब जनता पूछ रही है कि बहुत हुइ महंगाई की मार, अब क्यों चले मोदी सरकार। यह देश पूछ रहा है।

Share:

Leave a Comment