enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश DSP ने की खुदकुशी पुलिस को नही मिला सुसाइड नोट ...

DSP ने की खुदकुशी पुलिस को नही मिला सुसाइड नोट ...

भोपाल(ईन्यूज एमपी) में पदस्थ एक DSP ने खुदकुशी कर ली है। DSP ने सोमवार को धार जिले के गांव रेबडदा में अपने घर में फांसी लगाई। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटे इंदौर में रहते हैं। सोमवार शाम को जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी घर पहुंचे। इसके बाद आत्महत्या का मामला पता चला। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जाता कि DSP डिप्रेशन में थे।

डीएसपी बीएल अहरवाल की ड्यूटी भोपाल में थी। वह धार ज़िले के कुक्षी क्षेत्र के डही विकासखंड के ग्राम रेबड़दा के रहने वाले थे। DSP काफी लंबे से अवकाश पर हैं। वह अपने गांव के घर में अकेले रह रहे थे। उनके बेटे और पत्नी इंदौर में ही रहते हैं। बताया जाता है कि वह नियमित रूप से शाम को घूमने के लिए जाते थे, लेकिन सोमवार की देर शाम तक घर से नहीं निकले। पड़ोसी घर पहुंचे और आवाज दी तो कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कुछलोगों ने देखा कि वे घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में पड़ताल में जुट गई है।

हालांकि सोमवार को रात ज्यादा हो जाने की वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। इसलिए पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों को सूचना दी गई। वे डही पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक वह काफी डिप्रेशन में थे। वह अकेले ही घर में रह रहे थे। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।DSP के परिजन इंदौर से गांव पहुंच गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करके आत्महत्या की वजह पता करेगी। पूरे मामले की जानकारी PHQ को दी गई है।

Share:

Leave a Comment