enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रंगपंचमी पर घर से निकले दो किशोरों के शव अचानक डैम मे मिलने से मचा हड़कंप....

रंगपंचमी पर घर से निकले दो किशोरों के शव अचानक डैम मे मिलने से मचा हड़कंप....

भोपाल (ईन्यूज एमपी) रंगपंचमी पर साइकिल लेकर घर से निकले दो किशोरों के शव कलिया सोत डेम में शनिवार सुबह मिलने से हडकंप मच गया। डेम के किनारे पर रखे सामान के बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए। परिजन उनकी पूरी रात तलाश करते रहे।

कोलार के कान्हा कुंज पास बस्ती में रहने वाले 42 साल के अखिलेश तिवारी पिता राजशरण तिवारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बतास कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम पर चले गए। रात 11.30 बजे ड्यूटी से लौटे। उन्हें घर पर उनका 14 साल का बेटा अंश उर्फ शुभम तिवारी कहीं दिखा नहीं।परिजनों ने बताया कि अंश तो दोपहर 3 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। उसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात वे उसे परिचितों और यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इधर उन्हें पता चला कि उसके साथ ही 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है। शनिवार सुबह उन्हें कलिया सोत डेम के 13 गेट के पास अंश की साइकिल और कपड़े आदि रखे मिले। अखिलेश ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया।पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया। शेख असिफ ने बताया कि गोताखोर ओम प्रकाश बाथम, अरसलान, इमरना और मधुकर के साथ पानी में उतरे गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव मिल गए।

Share:

Leave a Comment