enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देखिये किस एसपी के दफ्तर में मनाई गई स्टार सेरीमनी....

देखिये किस एसपी के दफ्तर में मनाई गई स्टार सेरीमनी....

दतिया ( ईन्यूज एमपी) प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के प्रयास से पुलिस विभाग में लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन दुबारा प्रारम्भ हुए। इसी के चलते बुधवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी सूची में सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिनमे दतिया जिले के 29 सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मचारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
ये पुलिस कर्मचारी हुए पदोन्नत

दतिया कोतवाली में पदस्थ हिम्मत सिंह भदौरिया,
चुन्ना खा, सचिदानंद शर्मा, नारायण दत्त दुबे, शोबरण सिंह तोमर, सेवाराम पलिया, स्वामीशरण शर्मा, शिरोमणि सिंह यादव, रामदास राय, नरेन्द्र सिंह यादव, सुखेन्द्र सिंह कुशवाहा, ब्रजेंद्र सिंह परमार, मुरारी लाल शर्मा, जीतेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रेमनारायण कोरव, बानसिंह यादव, सुखनाथ सिंह भगत, सियाराम गोड़, सियाशरण ढीमर, कौशल्या भगत, बिलियम मुंडा, नरेन्द्र सिंह चौहान, वेदसिंह गोड़, हरपाल सिंह सहित 29 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक बनाया गया।

Share:

Leave a Comment