enewsmp.com
Home बिज़नेस आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 143 अंक नीचे आया सेंसेक्स....

आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 143 अंक नीचे आया सेंसेक्स....

नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट जारी है। आज के कारोबारी दिन की शुरुआत भी मायूसी लेकर आई। शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 9.50 बजे तक शेयर बाजार में 143 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं Nifty में भी 43 अंकों की कमी नजर आई। सेंसेक्स गिरकर 36980 पर आ गया, वहीं निफ्टी 11 हजार के लेवल से गिरकर फिलहाल 10960 अंको पर आ गया है।

आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही 112 अंकों से नीचे 37010 अंको पर आ गया था जो 0.30 प्रतिशत की गिरावट थी। वहीं निफ्टी भी 32.30 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ ही खुला था।

Share:

Leave a Comment