enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अटकलों पर लगा विराम, कल होगा मंत्रिमंडल‍ विस्तार,सीएम ने किया ऐलान......

अटकलों पर लगा विराम, कल होगा मंत्रिमंडल‍ विस्तार,सीएम ने किया ऐलान......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमडल विस्तार को लेकर जानकारी साफ कर दी है, उन्होंने कहा कि गुरुवार के दिन विस्तार होगा। मंत्रीमंडल के महामंथन पर मीडिया के सवालों पर सीएम ने कहा कि मंथन से अमृत निकलता है और विष शिव जी पी जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज राज्यपाल शपथ लेंगी। गौरतलब है कि आज मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर तक भोपाल आएंगी। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे।

विनय सहस्त्रबुद्धे भी आज आ रहे भोपाल

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में भी कई बैठकों का दौर चला, खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में दो दिन आला नेताओं से मिले थे। माना जा रहा है कि इन सबके बाद भी तय समय पर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया, क्योंकि कुछ नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी वहीं पहुंच गए थे। अब प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्रियों के नामों की लिस्ट लेकर भोपाल आने वाले हैं।

Share:

Leave a Comment