enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 100दिनो बाद बन सकी शिव कि सेना,राजभवन में हुआ शपथ समारोह , विंध्य से वनेगा विधानसभा अध्यक्ष....?

100दिनो बाद बन सकी शिव कि सेना,राजभवन में हुआ शपथ समारोह , विंध्य से वनेगा विधानसभा अध्यक्ष....?

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- लंबे इंतजार के बाद आखिर आज शिवराज सरकार के मंत्रियों की टीम उभर कर सामने आ ही गई और कयासों और अटकलों के बीच वास्तविक नामो ने भौतिक रूप से शपथ ग्रहण कर ली बता दें कि राजभवन में शिवराज सरकार के 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की जिसमें 20 कैबिनेट व 8 राज्य मंत्री शामिल है प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने शिवराज के सभी 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई इसके साथ थी 100 दिनों का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी शिवराज सरकार का यह पहला भव्य राजनीतिक कार्यक्रम है जो राज भवन में संपन्न हुआ जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अतिरिक्त भाजपा के तमाम दिग्गज उपस्थित रहे शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधायकों के नाम इस प्रकार हैं

कैबिनेट मंत्री

- गोपाल भार्गव

- विजय शाह

- जगदीश देवड़ा

- बिसाहू लाल सिंह

- यशोधरा राजे सिंधिया

- भूपेंद्र सिंह

- एदल सिंह कंषाना

- बृजेंद्र प्रताप सिंह

- विश्वास सारंग

- इमरती देवी

- प्रभुराम चौधरी

- महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

- प्रद्युमन सिंह तोमर

- प्रेम सिंह पटेल

- ओमप्रकाश सकलेचा

- उषा ठाकुर

- अरविंद भदौरिया

- डॉ. मोहन यादव

- हरदीप सिंह डंग

- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री

- भरत सिंह कुशवाह

- इंदर सिंह परमार

- रामलेखावन पटेल

- राम किशोर कांवरे

- बृजेंद्र सिंह यादव

- गिर्राज दंडौतिया

- सुरेश धाकड़

- ओपीएस भदौरिया


वर्तमान सूची में कहीं न कहीं कुछ कमी व असंतुलन देखा जा रहा है और समझा जाता है कि राजनीतिक संतुलन वनाये रखने के लिये विंंध्य क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष वनाया जा सकता है ...

Share:

Leave a Comment