enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवराज सरकार में दिखा सिंधिया का दबदबा,9 को मिली मंत्रिमंडल में जगह.....

शिवराज सरकार में दिखा सिंधिया का दबदबा,9 को मिली मंत्रिमंडल में जगह.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मप्र में शिवराज सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो गया और इसी के साथ प्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभुत्व भी साफ दिखाई देने लगा। इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाने का पूरा श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही जाता है, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में भी इसका असर साफ-साफ देने को मिला है।

गुरुवार को जितने मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, उसमें भाजपा में पहले से मौजूद 16 विधायक शामिल हैं। इन 16 विधायकों में से भी 9 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, वहीं 7 पुराने चर्चित चेहरे ही कैबिनेट में शामिल किए गए हैं, जो प्रदेश की सियासत में पहचान बन चुके हैं।

सिंधिया खेमें से 9 विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

वहीं कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की खूब चली है। सिंधिया ने अपने साथ आने वाले 9 विधायकों को कैबिनेट में जगह दिलाई है। वैसे इसके अलावा कांग्रेस से ऐसे विधायक भी भाजपा में शामिल हुए थे, जो सिंधिया खेमे के नहीं थे। उन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। ऐसे विधायकों की संख्या तीन है।


ये हैं भाजपा के 16 चेहरे, जो मंत्री बने

- गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिं, यशोधरा राजे सिंधिया, विजय शाह, बृजेंद्रप्रताप सिंह, अरविंद भदौरिया, जगदीश देवड़ा, विश्वास सारंग, मोहन यादव, प्रेमसिंह पटेल, ऊषा ठाकुर, ओम प्रकाश सकलेचा, इंदर सिंह परमार, भारत सिंह कुशवाह, रामकिशोर कांवरे, राम खिलावन पटेल

ये हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से 9 विधायक


- महेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा), ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव प्रभुराम चौधरी

कांग्रेस से भाजपा में आए ये तीन विधायक भी बने मंत्री

- बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना

Share:

Leave a Comment