enewsmp.com
Home देश-दुनिया एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे,एसएसपी दिनेश कुमार ने की पुष्टि.....

एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे,एसएसपी दिनेश कुमार ने की पुष्टि.....

कानपुर (ईन्यूज एमपी)-उत्तर प्रदेश के मोस्टवांटेड विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उज्जैन से कानपुर ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की। दरअसर, यूपी एसटीएफ की जो टीम विकास दुबे को ले जा रही थी, उसकी एक गाड़ी कानपुर से पहले पलट गई थी। इस तरह मौका पाकर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। विकास दुबे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत की खबर भी आ गई। पुलिस और डॉक्टरों ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। विकास दुबे की कमर और सीने में करीब 4-5 गोलियां लगी थीं।

एसएसपी दिनेश कुमार की पुष्टि

एसएसपी के मुताबिक गाड़ी पलटने के बाद पुलिस वालों के हथियार लेकर भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में मारा गया। हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

Share:

Leave a Comment