enewsmp.com
Home देश-दुनिया पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा का निधन , मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में शोक ....

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा का निधन , मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में शोक ....

दिल्ली ( ईन्यूज एमपी) एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया। वे 93 साल के थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रविवार रात दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वोरा ने अपना करियर एक पत्रकार के रूप में शुरू किया था। वे यूपी के राज्यपाल भी रहे हैं। श्री बोरा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , दिग्विजय सिंह , पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।


वोरा ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। एमपी के मुख्यमंत्री के अलावा वे यूपी के राज्यपाल पद पर भी रहे।कांग्रेस पार्टी में वे नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विश्वासपात्रों में शामिल थे। वे लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे। जानकारी के मुताबिक वोरा को यूरिन में इंफेक्शन की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वोरा इस साल अप्रैल महीने तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद थे।


वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 को तत्कालीन जोधपुर स्टेट के निंबी जोधा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई रायपुर और कोलकाता में हुई थी। उनकी 4 बेटियां और 2 बेटे हैं। उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं।

Share:

Leave a Comment