enewsmp.com
Home देश-दुनिया मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे स्व. मोतीलाल वोरा.....

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे स्व. मोतीलाल वोरा.....

छत्तीसगढ़( ईन्यूज़ एमपी)पहुंचे नेता जी:दिग्विजय सिंह बोले- पहले जैसे मंडियो में जानवर बिकते थे, अब विधायक बिक रहे हैं, सब पैसे का खेल तस्वीर रायपुर की है। पत्रकारों का कैमरा देख दिग्विजय सिंह ने कुछ यूं पोज किया और हंस पड़े।भिलाई और रायपुर के दौरे पर दिग्विजय सिंह, स्व मोतीलाल वोरा के घरवालों से मिलें
भूपेश सरकार के काम की तारीफ की और प्रदेश भाजपा पर साधा निशाना
रायपुर पहुंचकर की कांग्रेस के पुराने नेताओें से मुलाकात, चौराहे पर ली चाय की चुस्की रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि इनके पास खूब पैसा है, सब पैसे का खेल है, काली कमाई का पैसा है। जैसे पहले मंडियों में जानवर बिकते थे अब विधायक बिक रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्व मोतीलाल वोरा के परिवार के लोगों से मुलाकात की। हाल ही में मोतीलाल वोरा का निधन हो गया था। दिग्विजय सिंह ने उनके बेटों अरविंद और अरुण से मुलाकात की। पार्टी में स्व वोरा के साथ बिताए पलों को याद किया।


आप को बता दे की मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने बोले कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हुए, गांव, किसान, संस्कृति की खुशहाली के लिए काम कर रही है। यहां की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। कोरोना के संकट के बीच राज्य की जीडीपी ग्रोथ पर असर नहीं पड़ा क्योंकि यहां की सरकार ने किसानों, मजदूरों की जेब में पैसा दिया।.स्व मोतीलाल वोरा के परिजनों के साथ दुर्ग में दिग्विजय सिंह ने लंबे वक्त तक स्व मोतीलाल वोरा के साथ काम किया। उन्होंने स्व वोरा के बेटों से मुलाकात के दौरान कहा कि मेरी बात हो रही कांग्रेस के बड़े नेता जर्नादन जी से उन्होंने बड़ी बात की, हर पिता बेटे के लिए वसीयत छोड़ जाता है। वोरा जी ने भी जो वसीयत छोड़ी उसमें आप लोगों को कोई दुश्मन नहीं मिलेगा सभी मित्र ही हैं, इसी वसीयत को आपको आगे ले जाना है।

Share:

Leave a Comment