enewsmp.com
Home देश-दुनिया भारत की बेटी आज भरेगी अंतरिक्ष के लिए उड़ान, जानिए कौन हैं

भारत की बेटी आज भरेगी अंतरिक्ष के लिए उड़ान, जानिए कौन हैं

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-कड़ी मेहनत और पक्का इरादा सफलता की पहली कुंजी है, और इसे कर दिखाया आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मीं Sirisha Bandla ने। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय मूल की महिला का खिताब सिरीशा बंदला प्राप्त करने ही वाली हैं। 34 साल की सिरीशा न्यू मैक्सिको से वर्जिन गेलेक्टिक के VSS यूनिटी के 5 अन्य यात्रियों के साथ रवाना होने के लिए तैयार है। आज यानी 11 जुलाई को सिरीशा स्पेस के लिए रवाना होगीं। एयरक्राफ्ट से वर्जिन गेलेक्टिक अपने रॉकेट शिप को लॉन्च करेगा। यह लगभग 55 मील की ऊंचाई तक पहूंचेगा। अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक भी रॉकेट पर सवार होगें।

11 जुलाई को अंतरिक्ष में जाने वाली उड़ान को लेकर वर्जिन गेलेक्टिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बंदला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अवाक रह गईं, जब उन्होनें सुना कि वे वर्जिन गेलेक्टिक राॅकेट पर सवार 6 लोगों में से एक है। बतादें कि 2 जुलाई को ब्रैनसन ने अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी। उन्होनें ट्वीट किया था, मैं हमेशा सपने देखने वाला रहा हूं। मेरी मां ने मुझे कभी हार नहीं मानने और सितारों तक पहुंचने की शिक्षा दी है और 11 जुलाई को उस सपने को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।


अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं Sirisha Bandla

34 वर्षीय आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मीं सिरीशा बंदला अमेरिका के ह्यूस्टन में पली बढ़ी हैं। वह एक भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। एक इंटरव्यू में सिरीशा ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह पूरे भारत को अपने साथ लेकर स्पेस में जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वो 4 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गई थीं। उन्होंने जाॅर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिरीशा बंदला वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट पर अंतरिक्ष यात्री संख्या 4 के रूप में जाएंगी। यहां पर उनका काम एक रिसर्चर का होगा।


अंतरिक्ष में जाने की खुशी में मां बना रही फेवरिट डिश

Sirisha Bandla को मटन बिरयानी बेहद पसंद है इसलिए उनकी मां अपनी बेटी के पृथ्वी से 3 लाख फीट ऊपर उड़ान भरे से पहले उसके पसंदीदा व्यंजनों में से एक मटन बिरयानी, न्यू मैक्सिको ला रही हैं। बांदला को आंध्र पीली दाल डिश पप्पू भी पसंद है और अंतरिक्ष से लौटने के बाद वह अपनी मां से इसे बनाने के लिए बोली हैं। बांदला बताती हैं कि यह मेरा आराम का भोजन है, गर्म चावल और कुछ घी के साथ पीली दाल लेकिन मैं अपनी मां जैसा नहीं बना पाती हूॅं।

Share:

Leave a Comment