enewsmp.com
Home देश-दुनिया कोरोना से स्थिति बेकाबू, लगा फिर संपूर्ण लॉकडाउन, जानिए अन्य प्रदेशों का हाल

कोरोना से स्थिति बेकाबू, लगा फिर संपूर्ण लॉकडाउन, जानिए अन्य प्रदेशों का हाल

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-कोरोना की दूसरी लहर अभी तक कमजोर नहीं हुई है। केरल में इसका तांडव लगातार बढ़ रहा है। राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। हालांकि सिर्फ दो दिन 24 जुलाई और 25 जुलाई को पाबंदी रहेगी। केरल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 16848 मामले सामने आए है। इससे पहले 5 जून को 17328 केस दर्ज हुए थे। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 39785 मामले रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें से 42 फीसद केस केरल से हैं। आइए जानते हैं अन्य प्रदेशों की क्या स्थिति है।




असम के 5 जिलों में लॉकडाउन

असम के 5 जिलों जोरहाट, गोलाघाट, सोनितपुर, विश्वनाथ और लखीमपुर में लॉकडाउन जारी रहेगा। इन जिलों में 24 घंटे कर्फ्यू रहेगा। नए निर्देश 21 जुलाई से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह बढ़ा लॉकडाउन

आंध्र प्रदेश ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तडेपल्ली कैंप कार्यालय में एक समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। रात 9 बजे से सभी दुकानें बंद हो जाएंगी।


हरियाणा में 26 जुलाई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

हरियाणा सरकार ने 26 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में 50 फीसद क्षमता के साथ बार और रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुल सकेंगे। गोल्फ कोर्स से बने क्लब हाउस, बार और रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।

Share:

Leave a Comment